यह गंभीर प्रक्रुति का राग है । प स्वर का उपयोग कम किया जाता है । ग,रे,ग,रे,सा यह स्वरसमूह तोडि अंग की विशेषता है । उत्तरांग वादी स्वर होने पर भी तोडी में मंद्र सप्तक महत्वपूर्ण होता है । तोडी के अन्य प्रकार है, जैसे गुर्जरी, बिलासखानी, भूपाली, बहदुरी ।